शादी, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर होगी ‘किस किस को प्यार करूं 2’, जानें कब होगी रिलीज।
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ इन दिनों अपने पोस्टर्स की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म के निर्माता लगातार ऐसे पोस्टर जारी कर रहे हैं जिनमें कपिल की अलग-अलग शादियों को दिखाया गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की संभावित रिलीज डेट 26 सितंबर 2025 बताई जा रही है। यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म का पहला भाग 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुआ था, यानी दूसरा पार्ट लगभग दस साल बाद उसी हफ्ते आ सकता है। हालांकि अब तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स सही मौके की तलाश में हैं ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पॉन्स मिल सके।
अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित ‘किस किस को प्यार करूं 2’एक शादी और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो मल्टीकल्चरल शादीशुदा उलझनों में फंस जाता है। कपिल शर्मा और मनजोत सिंह की जोड़ी इस फिल्म में कॉमेडी और कन्फ्यूजन का जबरदस्त तड़का लगाती नजर आएगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message