भारत के हमले से घबराया पाकिस्तान, अब रक्षा मंत्री करेंगे सीमा का दौरा।
भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और उसके आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता साबित हुआ है। इस सर्जिकल कार्रवाई में भारतीय सेना ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि पाकिस्तान को युद्धविराम यानी सीजफायर की अपील करनी पड़ी। इसी बीच अब जानकारी सामने आई है कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा दो दिनों का होगा, जिसमें वे सुरक्षा हालात का जायज़ा लेने के साथ-साथ भारत-पाक सीमा का निरीक्षण भी करेंगे। तनाव के समय पाकिस्तान ने ड्रोन हमलों के ज़रिए भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम से इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की एक भी चाल कामयाब नहीं हो पाई और अंत में उसे सीजफायर की मांग करनी पड़ी।
















































































Leave Your Message