कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: उर्वशी रौतेला के पफी गाउन और तोता बैग ने खींचा ध्यान। 

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की धमाकेदार शुरुआत 13 मई को हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी में दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रेड कार्पेट पर अपने अनोखे और आकर्षक लुक से सबका ध्यान खींचा। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा में रहा। उन्होंने एक बेहद कलरफुल ड्रेस पहनी थी और खास बात यह रही कि उन्होंने अपने हाथ में एक तोता पकड़ा हुआ था, जो सभी को चौंका गया। उर्वशी का यह अतरंगी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में एक स्ट्रैपलेस, कलरफुल आउटफिट पहना था, जिसमें डार्क ग्रीन बेस के साथ रंग-बिरंगे शेड्स का इस्तेमाल किया गया था। इस गाउन में लंबा ट्रेल और वेस्ट पर पेपलम डिजाइन था, जो उसे एक यूनिक टच दे रहा था। गाउन के दोनों साइड पर जालीदार ट्यूल से पफी लुक क्रिएट किया गया था, जिससे लुक और भी खास बन गया। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उर्वशी ने सिर पर मैचिंग टियारा, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और हैवी आई मेकअप किया था। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके तोता वाले बैग ने, जो एक जूडिथ लीबर द्वारा डिज़ाइन किया गया पैरेट क्लच था, जिसकी कीमत करीब 4,68,064 रुपये थी। इंटरनेट पर उर्वशी के इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, जबकि कुछ ने मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "इतनी खूबसूरत, इतनी शालीन, बस डिजाइन मशीन स्टूडियो जैसी लग रही हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर।" कुछ ने उन्हें "जादुगरनी" और "मूलिन रूज से मिल गया मयूर विहार" जैसा भी बताया।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स