फिटनेस का फॉर्मूला या लग्ज़री लाइफस्टाइल? विराट और अनुष्का पीते हैं ₹4000 लीटर वाला खास पानी। 

हाल ही में एक्टर अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी गाड़ी में रखी एक खास पानी की बोतल को लेकर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का जो पानी पीते हैं वो कोई आम पानी नहीं है, बल्कि एल्कलाइन वॉटर है, जिसकी कीमत करीब ₹4000 प्रति लीटर बताई जा रही है। इस पानी का पीएच लेवल ज़्यादा होता है, जो शरीर के एसिड को बैलेंस करता है, पाचन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खास पानी फ्रांस से मंगवाया जाता है। इसके अलावा विराट कोहली ब्लैक वॉटर भी पीते हैं, जो हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। वहां महाराज ने विराट से पूछा, "क्या आप प्रसन्न हैं?" जिस पर विराट ने जवाब दिया, "ठीक ही हैं।" इस मुलाकात के दौरान अनुष्का भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। अगर अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो वह 2018 की फिल्म 'ज़ीरो' के बाद से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म 'कला' में एक छोटा सा कैमियो किया था। उनके कमबैक प्रोजेक्ट 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर भी अभी कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स