दरभंगा में प्रशासन की रोक को तोड़ते हुए अंबेडकर छात्रावास पहुंचे राहुल गांधी, , पीएम पर बोला हमला। 

15 मई 2025 को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के दरभंगा पहुंचे। वह अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मिलने और उन्हें संबोधित करने के लिए गए थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद राहुल गांधी वहां पैदल चलते हुए जबरन पहुंच गए। उन्होंने छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, "कोई भी ताकत मुझे आपसे मिलने से नहीं रोक सकती।" राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि जाति आधारित जनगणना कराना ज़रूरी है और सरकार को इसे करना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार अंबानी और अडानी की है, आम लोगों की नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब संविधान को सिर्फ किताबों में नहीं, दिल और दिमाग में अपनाना होगा।

राहुल गांधी ने दरभंगा में छात्रों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे के रास्ते से होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि देश में आज भी दलितों, पिछड़े वर्गों, अति पिछड़ों और आदिवासियों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। उन्हें शिक्षा से दूर रखा जा रहा है, उनके खिलाफ सिस्टम का दुरुपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन वर्गों को पीछे रखने के लिए जानबूझकर पेपर लीक जैसे घोटाले किए जाते हैं ताकि वे आगे न बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है और वे इस लड़ाई में हमेशा छात्रों और युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स