प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान दौरा, 22 मई को करेंगे 'करणी माता मंदिर' में दर्शन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। करणी माता मंदिर बीकानेर से करीब 30 किलोमीटर दूर देशनोक में स्थित है और इसे मां दुर्गा का रूप माना जाता है। यह मंदिर राजपूत राजाओं द्वारा 15वीं शताबदी में बनवाया गया था और बीकानेर के राठौड़ राजाओं की आराध्य देवी करणी माता को यहां की कुलदेवी भी माना जाता है। मंदिर के बारे में यह भी कहा जाता है कि इनके आशीर्वाद से ही बीकानेर और जोधपुर की रियासतों की नींव रखी गई थी। वर्तमान मंदिर का निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताबदी के शुरुआत में करवाया था।
करणी माता मंदिर की विशेष बात यह है कि यहां सैकड़ों की संख्या में चूहे रहते हैं, जिन्हें मंदिर में पूजा जाता है और उन्हें पवित्र माना जाता है। लोग विश्वास करते हैं कि जो व्यक्ति मंदिर में चूहे देखता है और उन्हें दूध या खाना खिलाता है, उसे विशेष आशीर्वाद मिलता है। खासकर नवरात्रि के समय मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, जब यहां विशेष पूजा-अर्चना और उत्सव मनाए जाते हैं। मंदिर की भव्यता और इसका ऐतिहासिक महत्व इसे राजस्थान के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक बनाता है।
















































































Leave Your Message