कान्स फिल्म फेस्टिवल में परुल गुलाटी का डेब्यू, बालों से बनी ड्रेस से किया फैशन का नया नजरिया पेश। 

अभिनेत्री और बिजनेसवुमन परुल गुलाटी ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया और वहां अपनी खास ड्रेस से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने फिल्म 'एडिंगटन' के वर्ल्ड प्रीमियर में भाग लिया, जिसमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे ग्लोबल सितारे नजर आ रहे हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर परुल ने एक अनोखी ड्रेस पहनी, जो पूरी तरह इंसानी बालों से बनाई गई थी। इस ड्रेस का आइडिया खुद परुल ने दिया था, और इसे मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिज़ाइनर ऋद्धि बंसल ने डिजाइन किया। परुल ने इसे अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और एंटरप्रेन्योरशिप को डेडिकेट किया, और इस ड्रेस को बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज्यादा वक्त तक मेहनत की।

परुल का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह उनके आत्म- अभिव्यक्ति, पहचान और सिनेमा के प्रति उनके प्यार को भी दर्शाता है। कान्स में रेड कार्पेट पर चलना उनके लिए एक सपना था, खासकर एरी एस्टर की फिल्म 'एडिंगटन' के प्रीमियर में, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित थीं। उनकी ड्रेस, जो बालों से बनी थी, एक प्रतीक बन गई कि कैसे वे अपनी जड़ों और उन महिलाओं की श्रद्धांजलि देना चाहती हैं जो अपनी अलग पहचान को अपनाती हैं। यह उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल सफर की ओर इशारा करता है, जिसमें वे हमेशा अपने जुनून और विश्वासों के साथ खड़ी रहती हैं। फिल्म के प्रीमियर में हॉलीवुड सितारों के बीच परुल का अनुभव एक अविस्मरणीय क्षण था, खासकर जब उन्होंने एरी एस्टर के निर्देशन में काम करने वाले स्टार्स को देखा। सोशल मीडिया पर परुल का यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है, और उनके फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह कदम न सिर्फ एक शानदार फैशन स्टेटमेंट था, बल्कि यह हर महिला के लिए प्रेरणा देने वाला संदेश था कि आत्मविश्वास और खुद की पहचान को अपनाना किसी भी मंच पर खड़े होने के लिए जरूरी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स