नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, 90 मीटर का थ्रो फेंक कर बने दुनिया के 26वें एथलीट। 

नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और 90.23 मीटर की दूरी तय कर अपने करियर का बेहतरीन थ्रो फेंका। इस थ्रो के साथ नीरज ने 90 मीटर से अधिक दूरी तय करने वाले दुनिया के 26वें खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा। इसके साथ ही वह 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, नीरज इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद पहले स्थान पर नहीं आ सके। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की दूरी फेंककर पहले स्थान पर कब्जा किया। नीरज दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भारत के किशोर जेना ने 78.60 मीटर का भाला फेंककर 8वां स्थान हासिल किया। नीरज का यह प्रदर्शन उनके करियर का सबसे अच्छा था, लेकिन एक और नजदीकी मुकाबले में वह पहले स्थान से चूक गए।

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। पहले प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का भाला फेंककर नीरज ने अपनी जीत को करीब कर लिया था। यह उनकी करियर की सबसे बेहतरीन फेंकी गई दूरी थी, जिससे वह 90 मीटर से अधिक का थ्रो करने वाले दुनिया के 26वें एथलीट बन गए। हालांकि, आखिरी प्रयास में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का भाला फेंककर नीरज को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया। नीरज को दूसरा स्थान मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ था और उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन तीसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर का भाला फेंका। नीरज का यह थ्रो इस बात का प्रमाण है कि वह वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके संघर्ष और मेहनत ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है, और वह भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स