दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें: पंकज सिंह का बड़ा ऐलान।
दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 500 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने वाली हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को इस बारे में बयान दिया और कहा कि अगले दो महीनों में ये बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। पंकज सिंह ने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक सरकार दिल्ली में कुल 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। यह निर्णय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए लिया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को जल्द और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी, और साल के अंत तक 1,000 और इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर होंगी। इससे सभी लोगों के लिए स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा, "इन नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्दी शुरू किया जाना चाहिए ताकि लोग बिना किसी देरी के इसका फायदा उठा सकें। इन बसों को सार्वजनिक परिवहन में जोड़कर हम दिल्ली को देश की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहे हैं।"
हाल ही में दिल्ली में देवी नाम की इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया गया है। ये बसें छोटे रूट्स (12 किलोमीटर तक) पर चल रही हैं। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारी और बस सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। पंकज सिंह ने इन कंपनियों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में तेजी लाएं और प्रमुख डिपो में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द से जल्द तैयार करें ताकि इन बसों के संचालन में कोई रुकावट न हो।
















































































Leave Your Message