वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू: गाने का फर्स्ट लुक देख फैन्स ने की तारीफों की बौछार।
प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी बड़ी-बड़ी आंखों के कारण चर्चा में आई मोनालिसा अब हीरोइन बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और ये तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक अब सामने आ चुका है। दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहनकर शूटिंग की और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमारे साथ बने रहें! हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक जल्द ही आ रहा है।"
मोनालिसा ने हाल ही में अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू की, जिसमें वह व्हाइट सूट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। कजरारे नैना, खुले बाल, माथे पर बिंदी और बड़े झुमके पहने मोनालिसा ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक होने वाला है। मोनालिसा और सिंगर उत्कर्ष सिंह ने अपने फैंस से इस गाने के लिए ढेर सारा प्यार मांगा था। उत्कर्ष ने कहा था कि यह मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो है, और वह चाहते हैं कि लोग इसे बहुत पसंद करें। दोनों ने फैंस से म्यूजिक वीडियो को लेकर अपडेट्स के लिए बने रहने को कहा।
















































































Leave Your Message