पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को बनाया निशाना, लेकिन भारतीय सेना ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों और उसकी सेना को कुछ ही दिनों में बुरी तरह परास्त कर दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के नागरिकों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने जानबूझकर भारत के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत का पर्दाफाश किया है। सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पंजाब के अमृतसर में स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय सेना ने इस कायरतापूर्ण प्रयास को नाकाम कर दिया।
मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि, जीओसी, 15 इन्फैंट्री डिवीजन ने कहा, "हमें यह अनुमान था कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों सहित नागरिक लक्ष्यों को निशाना बनाएगी। इनमें स्वर्ण मंदिर सबसे प्रमुख था। इस कारण हमने स्वर्ण मंदिर को विशेष सुरक्षा देने के लिए अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली तैनात की। 8 मई की सुबह, अंधेरे में पाकिस्तान ने ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों के जरिए हमले की कोशिश की। हम पूरी तरह से तैयार थे, और हमारे बहादुर वायु रक्षा गनर्स ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया, स्वर्ण मंदिर पर हमला करने वाले सभी ड्रोन और मिसाइलों को गिरा दिया। इस प्रकार, हम अपने पवित्र स्वर्ण मंदिर को एक खरोंच भी नहीं आने देने में सफल रहे।
















































































Leave Your Message