तेजस्वी यादव ने अमित शाह को लिखा पत्र, अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा देने की करी मांग।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र 20 मई 2025 को अपने सोशल मीडिया (X) पर भी साझा किया। तेजस्वी ने मांग की है कि देश की सुरक्षा के लिए जान देने वाले अर्धसैनिक बलों (जैसे CRPF, BSF, CISF आदि) के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे सेना (थल सेना, नौसेना, वायु सेना) के शहीदों को सरकार मुआवजा, सम्मान और उनके परिवार को सहायता देती है, वैसे ही अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी पूरा सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। तेजस्वी का कहना है कि देश की सेवा करने वाले सभी जवान बराबर होते हैं, चाहे वे सेना में हों या अर्धसैनिक बलों में। इसलिए उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने की यह मांगें,
1. अर्धसैनिक बलों के शहीदों को भी "Battle Casualty" घोषित किया जाए जिससे उन्हें एवं उनके परिवारों को समान सम्मान, लाभ एवं मुआवजा मिल सके।
2. सरकारी नौकरी, पेंशन एवं अन्य सरकारी सुविधाओं में सेना एवं अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों में अनुरूपता हो।
3. National War Memorial में अर्धसैनिक शहीदों के भी नाम दर्ज किए जाएं।
4. अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों के लिए Liberalised Pension Scheme स्वतः लागू हो।
5. केंद्रीय Ex-Gratia एवं राज्य सरकारों की ओर से दी जाने वाले प्रतिपूर्ति में समानता हो।
6. नक्सलवाद, आंतकवाद निरोधी कार्रवाई, युद्ध अथवा युद्ध जैसी स्थिति में गंभीर रूप से घायल या दिव्यांगता के बाद सैनिक/अर्धसैनिक बल के जवानों को 7 सेवानिवृत्ति दी जाती है. युद्धजनित जख्मों की वजह से कालांतर में मृत्यु हो जाने पर इन्हें भी शहीद का दर्जा एवं सभी लाभ दिया जाए।
7. समान परिस्थितियों में काम करने वाले सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को "वन रैंक वन पेंशन" का लाभ दिया जाए।
















































































Leave Your Message