ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक बनर्जी को भेजने का लिया निर्णय।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सर्वदलीय अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से अभिषेक बनर्जी को भेजने का निर्णय लिया है। वे यूसुफ पठान की जगह लेंगे। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने ममता बनर्जी से बात की और प्रतिनिधि को लेकर सुझाव मांगा। इसके बाद ममता ने अभिषेक बनर्जी के नाम की सिफारिश की। सरकार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को वैश्विक मंच पर मजबूती से पेश करने के लिए अलग-अलग देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। TMC ने एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी न केवल बंगाल के आतंकवाद विरोधी रुख को दिखाएगी, बल्कि भारत की आवाज़ को भी दुनिया में मजबूती से प्रस्तुत करेगी।
एआईटीसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जाएगा। इस टीम में डेरेक ओ ब्रायन, नदीमुल हक, मानस रंजन भुनिया, सागरिका घोष और ममता ठाकुर शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 21 से 23 मई तक इन क्षेत्रों में रहेगा। उनका उद्देश्य सीमा पार हमलों से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करना और उनके प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुख में साझा करना है।
















































































Leave Your Message