अमृत भारत योजना के तहत नवीनीकरण: 22 मई को पीएम मोदी करेंगे '₹138 करोड़' की लागत से तैयार रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से 12 स्टेशन मध्य रेल के अंतर्गत हैं, जिन्हें 15 महीनों में आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्मित किया गया है। इस कार्य पर 138 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को भविष्य के लिए तैयार मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब में बदलना है, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, टिकाऊ विकास और शहरी एकीकरण को प्राथमिकता दी गई है। मध्य रेल के जिन प्रमुख स्टेशनों का उद्घाटन होगा, उनमें चिंचपोकली, परेल, वडाला रोड और माटुंगा शामिल हैं। इन पर प्लेटफॉर्म फ्लोरिंग, एलिवेटेड बुकिंग ऑफिस, आधुनिक शौचालय, वर्टिकल गार्डन, फुट ओवर ब्रिज का सौंदर्यीकरण और टिकाऊ छतों जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

अमृत भारत योजना के पहले चरण में मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का व्यापक रूप से नवीनीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्टेशन आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगे। इस योजना के तहत चिंचपोकली स्टेशन पर ₹11.81 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म रिनोवेशन, वॉटर बूथ, वर्टिकल गार्डन, एफओबी एंट्रेंस पर छतरी और सुंदर पेंटिंग का कार्य किया गया है। परेल स्टेशन पर ₹19.41 करोड़ की लागत से नया स्टेशन भवन, टेन्साइल रूफ, एसटीपी युक्त शौचालय, गार्डनिंग और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास हुआ है। वहीं वडाला रोड स्टेशन पर ₹23.02 करोड़ खर्च कर प्लेटफार्म फ्लोरिंग, सीओपी मरम्मत, एफओबी सौंदर्यीकरण और आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया गया है। माटुंगा स्टेशन, जो भारत का पहला महिला संचालित स्टेशन है, अब ₹17.28 करोड़ की लागत से और भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है। महाराष्ट्र में कुल 132 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है, जिनमें पहले चरण में 18 स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह योजना स्टेशन को स्मार्ट, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स