अखिलेश यादव को सहयोगियों की सलाह, कहा- 'मायावती कुशल नेता, सपा-BSP दोनों मिलकर INDIA गठबंधन.
अखिलेश यादव को सहयोगियों की सलाह, कहा- 'मायावती कुशल नेता, सपा-BSP दोनों मिलकर INDIA गठबंधन.
अखिलेश यादव के सहयोगी महान दल के नेता ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं चल रही हैं, बसपा सांसद मलूक नागर ने तो यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है. इस बीच समाजवादी पार्टी की सहयोगी महान दल के नेता केशव देव मौर्य के बयान ने भी हलचल मचा दी है. उन्होंने भी बसपा की इस मांग का समर्थन किया है। अखिलेश यादव की सहयोगी महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने सपा और बसपा को फिर से इंडिया गठबंधन के तहत साथ आने की सलाह दी और कहा कि मायावती एक कुशल नेता हैं और अगर वो देश की प्रधानमंत्री बनती है तो इसे देश का सम्मान भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर सपा और बसपा इस बात का समर्थन करते हैं तो उन्हें साथ आना चाहिए. हालांकि सपा पहले बसपा को साथ लाने का विरोध कर चुकी है।
मायावती को पीएम उम्मीदवार बनाएं'
केशव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'सपाई और बसपाई दोनों मिलकर 2024 मे I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले "बहन मायावती जी" को देश का प्रधानमंत्री बनाओ! और.. 2027 में सपाई-बसपाई दोनों मिलकर "अखिलेश यादव जी" को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ.! बात अच्छी लगे तो आओ 'हाथ' मिलाओ।
















































































Leave Your Message