फाइनली पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, कान्स 2025 में 22वीं बार रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा।
78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर के मशहूर सेलिब्रिटी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। 13 मई से शुरू हुए इस इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने भी रेड कार्पेट पर खूब जलवे बिखेरे हैं। अब तक जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर समेत कई भारतीय सितारे और इंफ्लूएंसर अपने लुक्स से फैंस को इम्प्रेस कर चुके हैं। वहीं अब फैंस की सबसे बड़ी उम्मीद, बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी कान्स के रेड कार्पेट पर शिरकत करने जा रही हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें नाइस एयरपोर्ट पर गिफ्ट और गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट शर्ट और ब्लू ओवरकोट में दिखीं, जबकि आराध्या ने ब्लैक लॉन्ग कोट पहना था। ऐश्वर्या के फैंस उनके कान्स पहुंचने से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन 22 मई को लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी, जो उनकी 22वीं उपस्थिति होगी। उन्होंने कान्स में अपना डेब्यू 2002 में फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के दौरान किया था, जहां वह शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ रथ पर सवार होकर पहुंची थीं।
















































































Leave Your Message