कान्स 2025: ऐश्वर्या राय ने शाही अंदाज में रेड कारपेट पर किया जलवा, सिंदूर और साड़ी से दी अपनी वैवाहिक स्थिति को मज़बूती।
ऐश्वर्या राय ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी 22वीं उपस्थिति दर्ज की, जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी बेटी आराध्या के साथ शाही अंदाज में रेड कारपेट पर एंट्री की। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई क्रीम-गोल्ड साड़ी, बनारसी कढ़ाई और सिल्वर जरी के साथ, भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती नजर आई। उनके लुक की खास बात थी गहरा लाल सिंदूर, जिसे उन्होंने गर्व से मुकुट की तरह पहना। गहरी मैरून लिपस्टिक, रेड रूबी नेकलेस और लहराते बालों ने उनके अंदाज को और भी रॉयल और ग्रेसफुल बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, और फैंस ने उन्हें एक बार फिर "कान्स की क्वीन" कहा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय ने अपनी शाही उपस्थिति से न केवल सबका ध्यान खींचा, बल्कि अपनी साड़ी और सिंदूर से अपनी वैवाहिक स्थिति को भी मजबूत तरीके से पेश किया। उनकी साड़ी और सिंदूर ने उनके सुहागन लुक को एक बार फिर से लोगों के सामने पेश किया, और यह स्पष्ट कर दिया कि वह आज भी अपने विवाह को महत्व देती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से अफवाहें थीं कि ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्तों में तनाव है और उनकी शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं चल रही हैं, लेकिन ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने अपनी सादगी और अंदाज से ही लोगों को जवाब दिया, जैसे अपनी वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करना और आराध्या का जन्मदिन पति के साथ मनाना। अफवाहों पर विराम तब लगा, जब दोनों को आराध्या के स्कूल फंक्शन और एक शादी में एक साथ देखा गया। हाल में, दोनों को व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए एक वेंडिंग इवेंट में देखा गया, जिसमें आराध्या भी मौजूद थीं। इस सब ने साबित कर दिया कि उनके रिश्ते में अभी भी प्यार और समर्पण बरकरार है, और ऐश्वर्या ने अपनी उपस्थिति से यह साबित किया कि वह एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
















































































Leave Your Message