बीकानेर में पीएम मोदी ने किए करणी माता के दर्शन, मांगा राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि का आशीर्वाद। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले करणी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे नाल एयरबेस पहुंचे, जो पाकिस्तान सीमा से महज 150 किलोमीटर दूर है। यहां उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा लेने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाजों से मुलाकात की। इस ऑपरेशन में 6-7 मई की रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने नाल एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया। पीएम मोदी का यह दौरा रणनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दोपहर में पीएम मोदी ने पालना गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उनकी पहली सार्वजनिक सभा थी। अपने भाषण में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति को दोहराते हुए कहा था कि अब आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में फर्क नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीकानेर में 26,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने देशनोक रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो सप्ताह में एक बार चलेगी और 1,213 किमी की दूरी 22 घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने 18 राज्यों के 86 जिलों में 103 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया, जिनमें राजस्थान के 8 स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने 4,850 करोड़ रुपये की 7 सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिहाज़ से अहम हैं। प्रधानमंत्री ने चूरू-सादुलपुर सहित 6 रेल लाइनों के विद्युतीकरण का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा, उन्होंने राजस्थान सरकार की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें सौर ऊर्जा, जल आपूर्ति योजनाएं और नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स