गर्मी में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये फायदेमंद टिप्स और ट्रिक्स।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि शरीर से पसीने के जरिए बहुत अधिक पानी और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे कमजोरी, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और यहां तक कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि दिनभर में खूब पानी पिया जाए – कम से कम 8 से 10 गिलास। सिर्फ पानी ही नहीं, ओआरएस (ORS), नींबू पानी, नारियल पानी या हल्का नमक-शक्कर मिला पानी भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा, तरबूज, खरबूजा, खीरा और टमाटर जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां अपने आहार में जरूर शामिल करें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या छाते से ढकें और हल्के, सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर में गर्मी ना बढ़े। कोशिश करें कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर न जाएं। इन आसान उपायों को अपनाकर आप गर्मी में खुद को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रख सकते हैं।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाए यह आसान टिप्स,
1. खूब पानी पिएं – दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।
2. ओआरएस लें – पसीने के साथ खोए मिनरल्स के लिए ORS या नींबू-पानी पिएं।
3. जूस और नारियल पानी लें – बॉडी को हाइड्रेट और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।
4. पानी वाले फल खाएं – जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा आदि।
5. हल्का खाना खाएं – भारी और तला-भुना भोजन गर्मी में नुकसान करता है।
6. ढीले और हल्के कपड़े पहनें – सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर सांस ले सके।
7. धूप से बचें – खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें।
8. शरीर पर पानी छिड़कें – बहुत गर्मी लगने पर शरीर को ठंडा करने का आसान तरीका है।
9. कैफीन और सोडा से बचें – ये शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
10. ठंडी जगह पर रहें – जितना हो सके, छांव या कूल वातावरण में रहें।
















































































Leave Your Message