दिल्ली में बड़ी जल कटौती: पाइपलाइन मरम्मत के चलते 22-23 मई को कई इलाकों में नहीं मिलेगा पानी। 

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 22 मई शाम 5 बजे से 23 मई शाम 5 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। वजह ये है कि WHO के पास एक बड़ी पानी की पाइपलाइन (900 मिमी) को ऊंचा किया जा रहा है। यह काम ड्रेन नंबर 12A की पानी की निकासी में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इस वजह से 40 एमजीडी जल संयंत्र से पानी की सप्लाई बंद रहेगी और लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जल बोर्ड ने दी सलाह कि लोग पहले से पानी जमा कर लें और जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करें।

दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 22 मई शाम 5 बजे से 23 मई शाम 5 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा, उनमें राजघाट, वजीराबाद स्टाफ क्वार्टर, सिग्नेचर ब्रिज, एलएनजेपी अस्पताल, WHO, IP इमरजेंसी, जेजे क्लस्टर, भैरो रोड, चिड़ियाघर और ग्रेटर कैलाश जैसे इलाके और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक जल उपयोग से बचें और पानी का भंडारण पहले ही कर लें स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाएं भी इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। जल बोर्ड की मोबाइल टैंकर सेवा भी सीमित रूप से उपलब्ध रहेगी, आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करें।किसी भी जानकारी या सहायता के लिए दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट का सहारा लें। जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड पानी के टैंकर उपलब्ध कराएगा। पानी से जुड़ी किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स