ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का बड़ा बयान — "पाक की गोली का जवाब भारत ने गोले से दिया। 

गृह मंत्री अमित शाह आज केंद्रीय गृह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मारक व्याख्यान को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत ने गोले से दिया। शाह ने कहा कि देश कई दशकों से पाक-समर्थित आतंकवाद का सामना कर रहा है, लेकिन पहले की सरकारों ने उचित प्रतिक्रिया नहीं दी। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी आतंकी घटना उरी में हुई, जिसका जवाब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया और कड़ा संदेश दिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर और देश की सुरक्षा को लेकर अहम बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 8 मई को शुरू हुए इस ऑपरेशन में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। यह कार्रवाई पूरी तरह आतंकियों के खिलाफ थी – न सेना के अड्डे छुए गए, न एयरबेस। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई ने दुनिया को भारत की मारक क्षमता और अनुशासन दोनों का परिचय कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। जब मारे गए आतंकियों की जनाजे की नमाज हुई, तो पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने खुद कंधा दिया, जिससे साफ हो गया कि वो आतंकियों को समर्थन दे रहे थे। अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ ने सीमाओं पर कई तकनीकी समाधान अपनाए हैं और दुर्गम क्षेत्रों में भी चौकसी बरत रहे हैं। उन्होंने बीएसएफ को देश की सीमा का प्रहरी बताते हुए कहा कि उनकी वजह से हम चैन की नींद सो सकते हैं। भारतीय सैनिकों ने न कभी पीछे हटना सीखा और न दुश्मन को बख्शा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स