CANNES 2025: आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, स्टोन से सजा गाउन और खूबसूरत हेडपीस ने खींचा सबका ध्यान। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने अपने दूसरे लुक में ऑफ शोल्डर ब्लू कलर का जेम स्टडेड अरमानी प्रीवी गाउन पहना था, जिसे फेमस स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इस गाउन के ऊपरी हिस्से पर लगाए गए ब्लू जेमस्टोन ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। आलिया ने एक्सेसरीज में सिर्फ ब्लूस्टोन इयररिंग्स और डायमंड रिंग पहनी, जो उनके लुक को सिंपल लेकिन एलीगेंट बनाती हैं। साथ ही, उनका गाउन से मैचिंग हेडपीस फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींच रहा था और उनके स्टाइल को खास बना रहा था।

नो मेकअप लुक में, लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर आलिया ने बेहद आत्मविश्वास के साथ फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए। उनका यह नेचुरल और फ्रेश लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया ने अपनी एनर्जी और स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। उनके पोज और स्माइल ने यह दिखाया कि वे सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं, बल्कि अपनी स्टाइल से भी ग्लोबल स्टार हैं। आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस स्टाइलिश लेकिन सिंपल अंदाज पर दिल हार रहे हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने कान्स में भारतीय फैशन का मान बढ़ाया है। इस बार कान्स में आलिया का ये अंदाज उनकी फैशन आइकन बनने की बात को और मजबूत करता दिख रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स