बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप, इंदिरा गांधी सरकार ने 1968 में रन ऑफ कच्छ की ज़मीन पाकिस्तान को दी। 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि भारत ने 1965 की जंग पाकिस्तान के खिलाफ भले ही जीत ली थी, लेकिन 1968 में इंदिरा गांधी की सरकार ने रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर इलाका पाकिस्तान को सौंप दिया। निशिकांत दुबे ने इस दावे के समर्थन में एक दस्तावेज की कॉपी भी साझा की, जिसमें इस जमीन के हस्तांतरण का उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि यह मामला युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय ट्राइब्यूनल में पहुंचा था और भारत ने खुद पाकिस्तान के साथ मध्यस्थता के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का सहारा लिया। भारत ने यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को इस मामले के लिए नियुक्त किया था। दुबे के अनुसार, इस फैसले का उस समय संसद में जमकर विरोध हुआ था, लेकिन इंदिरा गांधी ने सभी विरोधों को नजरअंदाज कर यह निर्णय लिया। निशिकांत दुबे ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिन्हें "आयरन लेडी" कहा जाता है, उन्होंने डरकर भारत का हिस्सा "नीलाम" कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का इतिहास बताता है कि उसका झुकाव हमेशा पाकिस्तान की ओर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसे "देश के लिए दुखद" बताया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स