देश में मौसम का बड़ा बदलाव: 16 साल बाद सबसे जल्दी पहुंचेगा मानसून, केरल में अगले 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश। 

देश में अगले 24 घंटों में मानसून केरल में दस्तक देने वाला है, जो इस बार तय समय से एक हफ्ता पहले और पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी पहुंच रहा है। 23 मई को मानसून ने धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू किया और अब इसके आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। केरल में पहले ही भारी बारिश देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, और कुछ इलाकों में तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले 5 दिनों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

देश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में गरज, चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गोवा में भी रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने लोगों से नदियों और झरनों से दूर रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में गोवा के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल में मानसून सामान्यतः 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस साल यह एक हफ्ते पहले पहुंच रहा है। यह 16 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून दस्तक है। 1918 में सबसे जल्दी मानसून 11 मई को आया था, जबकि सबसे देरी से 1972 में 18 जून को और हाल के वर्षों में 2016 में 9 जून को आया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स