दीपिका कक्कड़ की बीमारी ने दी चेतावनी: जानिए लिवर ट्यूमर से बचने के 10 तरीके।
पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर हो गया है। एक्ट्रेस के पति शोएब ने बताया कि ट्यूमर का साइज एक टेनिस बॉल जितना है। ये ट्यूमर काफी बड़ा है जिसकी वजह से डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। क्या आप भी लिवर ट्यूमर के लक्षणों से अनजान हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक हो जाना चाहिए।
लिवर ट्यूमर के आसान शब्दों में लक्षण:
* पेट के दाईं ओर लगातार दर्द
* अचानक वजन कम होना
* हमेशा थकान महसूस होना
* भूख में कमी
* पेट में सूजन या भारीपन
* पीलिया (त्वचा या आंखों का पीलापन)
लिवर ट्यूमर से बचाव के लिए आसान उपाय,
1 संतुलित और हेल्दी डाइट लें – ताजे फल-सब्ज़ियां और कम तेल-मसाले वाला खाना खाएं।
2 हेपेटाइटिस B और C से बचाव करें – समय पर वैक्सीन लगवाएं।
3 शराब से दूरी बनाएं – लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान एल्कोहल से होता है।
4 वजन को कंट्रोल में रखें – मोटापा लिवर के लिए नुकसानदायक है।
5 स्मोकिंग और तंबाकू से बचें – यह लिवर को भी नुकसान पहुंचाता है।
6 नियमित हेल्थ चेकअप कराएं – लिवर की जांच हर साल जरूर करवाएं।
7 फिटनेस और योग को दिनचर्या में शामिल करें – रोज़ाना हल्का व्यायाम करें।
8 दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें – बिना जरूरत दवा न लें।
9 शुद्ध पानी पिएं और सफाई का ध्यान रखें – संक्रमण से बचाव होता है।
10 हल्दी, आंवला और ग्रीन टी का सेवन करें – लिवर को नैचुरल तरीके से मजबूत बनाते हैं।
















































































Leave Your Message