पीएम मोदी का गुजरात दौरा: वडोदरा में किया स्वागत, निकाला रोड शो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। दो दिवसीय इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने वडोदरा से की, जहां एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम से रोड शो किया। इस दौरे में वे तीन रोड शो और तीन प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वडोदरा के बाद पीएम दाहोद में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे भुज और अहमदाबाद में भी रोड शो करेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे और 27 मई को गांधीनगर में महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में जनसभा के दौरान कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, लेकिन भारत की सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। मोदी ने कहा कि अब उनकी नसों में लहू नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक कविता भी सुनाई। इसके बाद उन्होंने छह दिन में छह राज्यों—गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश—का दौरा शुरू किया, जहां वे विभिन्न रोड शो, जनसभाओं और उद्घाटन समारोहों में हिस्सा लेंगे। 29 मई को वे सिक्किम और पश्चिम बंगाल, 30 मई को कानपुर और पटना, तथा 31 मई को भोपाल में कार्यक्रम करेंगे।
















































































Leave Your Message