रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में मुस्लिम महिला ने धारण किए भगवा वस्त्र, 17 सालों से कर रही है पूजा
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में मुस्लिम महिला ने धारण किए भगवा वस्त्र, 17 सालों से कर रही है पूजा
वाराणसी की मुस्लिम महिला पिछले 17 सालों से भगवान राम की अराधना कर रही है. उसका कहना है कि भगवान राम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए उनके जीवन की शैली से सीखना चाहिए।
नाजनीन ने पीएचडी की हुई है। भगवान राम के प्रति उनकी इतनी आस्था है कि उन्होंने उर्दू में भगवान राम की आरती, श्रीरामचरितमानस और हनुमान चालीसा लिखा है और अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में वो पूरी तरह भगवान की भक्ति में लीन हो गई हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए भगवा वस्त्र भी धारण किया है।
उर्दू में लिखी श्रीरामचरितमानस
साल 2006 में वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में बम ब्लास्ट हुआ था. इसके बाद से ही वाराणसी की रहने वाली मुस्लिम महिला नाजनीन अंसारी प्रभु श्री राम की भक्ति कर रही हैं। वह भगवान राम के जीवन से इतना प्रभावित हैं कि उन्होंने श्री रामचरितमानस, श्री राम आरती, हनुमान चालीसा को उर्दू में लिखा है. इसके अलावा वह प्रतिवर्ष दो बार भव्य रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की महाआरती करती हैं।
















































































Leave Your Message