भारत माता की जय के जयकारों के बीच, हाथों में तिरंगा और दिलों में देशप्रेम — गांधी नगर में मोदी के रोड शो की देशभक्ति गूंज। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज गांधीनगर में दो किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो में भाग ले रहे हैं, जिसमें 30,000 से अधिक लोग विभिन्न स्थानों पर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और पूरा वातावरण उत्सव जैसा बन गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री महात्मा मंदिर में आयोजित "शहरी विकास वर्ष" कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से वे गुजरात को 5,536 करोड़ रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22,055 नवनिर्मित घरों का उद्घाटन, साबरमती रिवरफ्रंट चरण-3 की आधारशिला, और स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर निकायों को 3,300 करोड़ रुपये के चेकों का वितरण शामिल है।

इसके अलावा, पीएम मोदी दो महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं — थराद-धानेरा पाइपलाइन (888 करोड़ रुपये) और दिओदर-लाखणी पाइपलाइन (678 करोड़ रुपये) — का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से गुजरात के अनेक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य न सिर्फ विकास परियोजनाओं की समीक्षा करना है, बल्कि जनता से सीधे संवाद और उनके समर्थन का आभार प्रकट करना भी है। दौरे के पहले दिन, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा था, "सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही" — यह बयान सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर भारत की सख्त नीति को दर्शाता है। कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स