वेद मंत्र और शंख ध्वनि से होगा पीएम मोदी का स्वागत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस हो गई है तैनात।

वेद मंत्र और शंख ध्वनि से होगा पीएम मोदी का स्वागत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस हो गई है तैनात। 

एम नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान छह वंदे भारत ट्रेन और दो अमृत भारत ट्रेनों की शुरूआत होगी। 
पहले रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, फिर करेंगे रोड शो। 

नए राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे वहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।  पीएम अयोध्या में रोड शो करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. पीएम अब एक घंटे पहले अयोध्या पहुंचेंगे.

- पीएम सुबह 8.35 बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए निकल गए और अयोध्या पहुँच गए। 
- सुबह 9.50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 9.50 बजे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुबह 10.30 बजे अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.
- सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे.
- सुबह 11.05 बजे रेलवे स्टेशन से निकल कर रोड शो करते हुए दोपहर 12.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
- दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे.
- दोपहर 12.50 बजे एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12.55 बजे एयरपोर्ट के पास सभा स्थल पहुंचेंगे.
- दोपहर 1 बजे से सभा स्थल पर लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. फिर 2 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे.
- दोपहर 2 बजे पीएम एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स