हीरो की लापरवाही? ठंड में शॉर्ट्स पहन बाइक चलाते सोनू सूद के वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता। 

कोविड-19 के समय लोगों की मदद कर 'रियल हीरो' कहे जाने वाले सोनू सूद अब एक नई वजह से चर्चा में हैं — लेकिन इस बार उनकी तारीफ नहीं, बल्कि आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वे बर्फीली वादियों में बिना शर्ट और बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि ये नज़ारा ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ठंडे मौसम में स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यूजर्स ने न सिर्फ सोनू को ट्रोल किया, बल्कि वीडियो में हिमाचल प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। कई लोगों ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते सोनू को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिमाचल की बर्फीली सड़कों पर बिना शर्ट, सिर्फ शॉर्ट्स और चश्मा पहनकर बाइक चला रहे हैं। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना, जिससे लोगों ने उन्हें लापरवाह बताया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि सोनू ने हमेशा इंस्पिरेशन दिया है, लेकिन इस बार गलत उदाहरण पेश किया है। इस वीडियो के बाद हिमाचल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह वीडियो 2023 का हो सकता है और इसकी जांच डीएसपी काइलंग को सौंपी गई है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। सोनू पहले भी सड़क सुरक्षा की बात कर चुके हैं, इसलिए ये मामला लोगों को और भी खराब लगा। अभी तक सोनू सूद ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स