देश में कोरोना के बढ़ते केस, जनता को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह। 

कोरोना वायरस के मामले भारत में फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार सुबह तक देश में कुल 1047 सक्रिय केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए मामले दर्ज हुए हैं। कोविड से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 मई तक के डेटा में 1010 एक्टिव केस बताए थे, जो अब बढ़कर 1047 हो गए हैं। मुंबई में 31 नए केस आने के बाद कुल सक्रिय मामले 325 हो गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के जे जे अस्पताल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए अस्पतालों को गाइडलाइन भी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 26 मई तक यहां एक्टिव केस 15 थे, जो अब 10 और बढ़कर कुल 25 हो गए हैं। खासकर गाजियाबाद में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां अब कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। गाजियाबाद में एक 4 महीने का बच्चा भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है, जो चिंता का विषय है। इसके चलते राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड से सतर्क रहने और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनता को भी सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण में फिर से वृद्धि देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में कुल 7 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें जोधपुर में कई मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है। राजस्थान सरकार ने भी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही आम लोगों को मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने और संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जारी रखने की हिदायत दी गई है। देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और समय रहते प्रभावी इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स