टाइपिका कॉफी का स्वाद चखने पहुंचे दिलजीत, हर घूंट की कीमत सुन फैंस हुए हैरान।
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में लंदन में दुनिया की सबसे महंगी कॉफी का अनुभव किया, जिसका स्वाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो के जरिए फैंस के साथ साझा किया। वीडियो में दिलजीत ने बताया कि यह कॉफी जापान की टाइपिका कॉफी है, जो बेहद महंगी होने के बावजूद भी स्वाद में उनके अनुसार फीकी निकली। उन्होंने हंसते हुए कहा कि हर घूंट की कीमत लगभग ₹7,000 है और इतने पैसे में तो भारत में शादी भी अटेंड कर सकते हैं। दिलजीत ने कॉफी के साथ लड्डू और बूंदी जैसी भारतीय मिठाइयों का मजाकिया सुझाव भी दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। दिलजीत का यह हल्का-फुल्का अंदाज और उनकी सादगी भी उनके प्रशंसकों को खूब भा रही है।
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने इस साल के मेट गाला में अपने डेब्यू से खूब चर्चा बटोरी। उन्होंने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया महाराजा स्टाइल लुक पहना, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा, खबरें आईं कि दिलजीत ने क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म 'नो एंट्री' सीक्वल छोड़ दिया है। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता बोनी कपूर ने इस बात का खंडन किया और कहा कि समस्या केवल तारीखों की है, कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं है। बोनी कपूर ने बताया कि वे तारीखें तय करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
















































































Leave Your Message