पीएम मोदी को व्हाट्सएप कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, VPN के ज़रिए एक्टिव हुआ आरोपी समीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 मई 2025 को दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। 29 मई को वे पटना पहुंचे और वहां रोड शो किया। 30 मई को उनका कार्यक्रम रोहतास के बिक्रमगंज में निर्धारित है। इस दौरान पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला एक युवक समीर कुमार रंजन (उम्र लगभग 35 वर्ष) को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एसएसपी कार्यालय द्वारा गुरुवार (29 मई) को दी गई। सुरक्षा एजेंसियों को पीएम के दौरे के दौरान हत्या की धमकी मिलने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया। मामले की जांच के लिए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने आरोपी को पकड़ लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के दौरान पहले एक बुजुर्ग मंटू चौधरी को पकड़ा गया, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि वे तकनीकी रूप से अक्षम हैं (मैट्रिक पास भी नहीं हैं और केवल की-पैड वाला मोबाइल चलाते हैं)। उन्होंने बताया कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की गई है और इसके पीछे समीर कुमार रंजन का हाथ है। जांच में एक मोबाइल नंबर की पहचान हुई, जो VPN के जरिए 71 बार एक्टिव हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव के निवासी समीर कुमार रंजन (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी समीर ने स्वीकार किया कि उसने VPN का उपयोग कर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री को धमकी दी थी। प्रारंभिक जांच में इसका कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है, जो आरोपी का अपने पटीदार से चल रहा था। धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स