दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना।
भारत के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। कुछ जगहों पर तेज गर्मी है तो कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। उत्तर भारत के राज्यों में जल्द ही मॉनसून आने वाला है।
* दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सभी अधिकारियों और एमसीडी को मॉनसून से पहले की तैयारी जल्दी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
* उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी के कई जिलों में आज और कल गरज के साथ बारिश और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है। बांदा, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा जैसे करीब 30 जिलों में बारिश हो सकती है।
* बिहार का मौसम
बिहार के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में आंधी और बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
* राजस्थान- उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
* हरियाणा- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।
* पंजाब- बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरना तारन, मानसा समेत कई जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
* छत्तीसगढ़- राजधानी रायपुर दुर्ग समेत कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है और हल्की बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।
* मध्य प्रदेश- मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान जता है। भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
* अन्य राज्यों का हाल- मौसम विभाग ने इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
















































































Leave Your Message