शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने लॉन्च किया नया हीलिंग और वेलनेस ब्रांड, सभी स्टार्स ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं। 

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने स्किनकेयर ब्रांड के बाद अब एक नया हीलिंग और वेलनेस ब्रांड लॉन्च किया है। इस खास अवसर पर आयोजित इवेंट में मीरा ने ग्लैमरस व्हाइट गाउन पहना था, जबकि शाहिद कपूर ने ऑल ब्लैक लुक में अपनी स्टाइल का जलवा बिखेरा। दोनों की साथ में शानदार एंट्री ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी। मीरा के इस नए वेंचर के लॉन्च इवेंट में शाहिद कपूर का पूरा परिवार उन्हें सपोर्ट करने के लिए मौजूद था। उनके पिता पंकज कपूर अपनी पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ, और शाहिद की मां नीलिमा अज़ीम अपने बेटे ईशान खट्टर के साथ इवेंट में आईं। ईशान खट्टर भी इस मौके पर काफी हैंडसम और आकर्षक लुक में नजर आए।

इस अवसर पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पिंक शेड की साड़ी, स्टाइलिश चश्मा और बनाए हुए बालों के साथ उनका क्लासी लुक सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। रेखा ने मीरा को आशीर्वाद देते हुए शाहिद-मीरा के साथ रेड कार्पेट पर कई तस्वीरें क्लिक कराईं। इसी तरह, लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं, फिल्ममेकर और निर्माता करण जौहर ने ऑल व्हाइट लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और मीडिया को कई पोज़ दिए। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु अपनी बेटी के साथ इस इवेंट में पहुंचीं, जहां दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मीरा राजपूत का यह नया वेलनेस ब्रांड, स्किनकेयर के बाद एक और कदम है, जो उनकी उद्यमशीलता को दर्शाता है। बी-टाउन के कई सितारों ने इस लॉन्च इवेंट में भाग लेकर उनका समर्थन किया, जिससे यह शाम और भी खास बन गई।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स