इंग्लैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, रिटायरमेंट को लेकर दिया संकेत।
भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे से पहले दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर संकेत दिए हैं। बुमराह ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के यूट्यूब पॉडकास्ट 'Beyond 23' में कहा कि वे तब संन्यास लेंगे जब उनका शरीर क्रिकेट खेलने के लिए सक्षम नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए लंबे समय तक खेलते रहना आसान नहीं होता और समय के साथ शरीर की सीमाएं समझनी पड़ती हैं। इस बीच इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है, और इस बार टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी।
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को समझदारी से यह तय करना चाहिए कि कौन-सा टूर्नामेंट उसके शरीर के लिए उपयुक्त है। बुमराह ने यह भी कहा कि वे अपने करियर में कुछ भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहते और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। हालांकि बुमराह ने अभी अपने संन्यास की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया कि जब उनका शरीर क्रिकेट खेलने में सक्षम नहीं रहेगा, तभी वे संन्यास लेंगे। इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी — रोहित शर्मा ने 7 मई और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है।
















































































Leave Your Message