मोमोज के शौकीन हो तो ज़रा ध्यान दें! आपकी सेहत के लिए बन सकता है खतरा। 

मोमोज भले ही आजकल सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक हैं, लेकिन इसका ज़्यादा सेवन सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। सबसे पहले तो इसकी बाहरी परत मैदे से बनती है, जो फाइबर और पोषण से रहित होती है और पेट में आसानी से पचती नहीं। यह आंतों में चिपक सकती है जिससे कब्ज, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही मोमोज के साथ दी जाने वाली तीखी लाल चटनी अक्सर खराब क्वालिटी की मिर्च से बनाई जाती है, जिससे पेट में जलन, सूजन, पाइल्स और गैस्ट्रिक की शिकायत हो सकती है।

मोमोज में स्वाद बढ़ाने के लिए कई जगहों पर मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) का इस्तेमाल किया जाता है, जो लंबे समय तक सेवन करने पर मोटापा, थकान, सिरदर्द और हार्मोनल असंतुलन जैसी दिक्कतें खड़ी कर सकता है। स्टफिंग में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियां या नॉनवेज सामग्री अगर ठीक से साफ या फ्रेश न हो, तो यह फूड पॉइजनिंग या पेट के इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है। 2020 की एक स्टडी में पाया गया कि दिल्ली जैसे शहरों में मिलने वाले मोमोज़ में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो डायरिया और पाचन संबंधी रोगों का खतरा बढ़ाता है। वहीं, मैदा में इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल्स जैसे एजोडिकार्बोनामाइड और बेंजोयल पेरोक्साइड शरीर में टॉक्सिन इकट्ठा कर सकते हैं, जिससे कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, लगातार और अधिक मात्रा में मोमोज़ खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसलिए अगर आप मोमोज़ के शौकीन हैं तो ध्यान रखें कि इनका सेवन कभी-कभार और सीमित मात्रा में ही करें। सेहत से समझौता करना किसी स्वाद के लिए उचित नहीं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स