पुणे में ‘हाउसफुल 5’ प्रमोशन इवेंट में बेकाबू भीड़, अक्षय कुमार ने की हाथ जोड़कर भीड़ को शांत करने की करी अपील।
पुणे में ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि बच्चे और महिलाएं दबकर रोने लगीं। स्टार्स को देखने के लिए जमा भारी भीड़ में अफरातफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर लोगों से धक्का-मुक्की न करने की विनती की, लेकिन भीड़ को शांत करना आसान नहीं था। कई बच्चे बैरिकेड्स में फंस गए और उनकी हालत देखकर सब लोग चिंतित हो गए। अंततः सिक्योरिटी टीम ने स्थिति पर काबू पाया और इसके बाद ‘हाउसफुल 5’ की पूरी टीम ने फैंस के साथ मिलकर इवेंट का आनंद लिया। यह घटना दर्शाती है कि बॉलीवुड स्टार्स की लोकप्रियता कितनी जबरदस्त होती है, लेकिन साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी कितना ध्यान रखना जरूरी है।
‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने जारी किए गए, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, श्रेयष तलपड़े, सौंदर्या शर्मा और जॉनी लीवर जैसे नामचीन कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
















































































Leave Your Message