AAP का बड़ा ऐलान: अब गठबंधन नहीं, बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जो विपक्षी पार्टियों ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया था, अब वह धीरे-धीरे टूटता दिख रहा है। कई पार्टियां अब अकेले चुनाव लड़ने में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अब यह तय किया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ेगी। इससे पहले दिल्ली में भी AAP ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था और हार गई थी। अब पार्टी ने चुनाव की तैयारी के लिए राज्यों को दो हिस्सों में बांटा है। पहले हिस्से में वो राज्य हैं, जहां पार्टी के बड़े नेता जैसे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया खुद नजर रखेंगे। दूसरे हिस्से में वे राज्य हैं जहां स्थानीय नेताओं को खुद फैसले लेने की आज़ादी दी गई है। इससे साफ है कि AAP अब अपने तरीके से चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है।
आम आदमी पार्टी (AAP) अब किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनुराग ढांडा ने कहा है कि AAP अपनी ताकत के दम पर आगे बढ़ रही है और सभी राज्यों में संगठन मजबूत करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, अब पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। AAP ने सभी राज्यों को दो हिस्सों में बांटा है। पहले हिस्से में वे राज्य हैं जहां पार्टी पहले से मजबूत है, जैसे पंजाब (जहां AAP की सरकार है), दिल्ली, गुजरात, गोवा, असम, उत्तराखंड और हिमाचल। इन राज्यों में बड़े नेता जैसे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया प्रचार और फैसले देखेंगे। दूसरे हिस्से में वे राज्य हैं जहां पार्टी कमजोर है, वहां स्थानीय नेता फैसले लेंगे। बिहार में AAP सात चरणों की यात्रा कर रही है और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
















































































Leave Your Message