उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 1500 से अधिक पर्यटक फंसे। 

पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। 1 जून 2025 की शाम उत्तरी सिक्किम के एक आर्मी कैंप पर अचानक लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ जवान भी शामिल हो सकते हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में नौ जवान लापता हैं और उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लैंडस्लाइड से आस-पास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लोचन और लाचुंग जैसे इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हैं, क्योंकि भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग दोनों ओर से बंद हो गया था। हालांकि, अब लाचुंग का संपर्क बहाल कर दिया गया है और आज से पर्यटकों की निकासी शुरू होने की उम्मीद है। बीआरओ ने क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कर मलबा हटाया है और पुलों की मरम्मत की है। 30 मई को अचानक बादल फटने से भारी तबाही हुई थी, जिससे कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश ने सड़कें तोड़ीं, पुलों को नुकसान पहुंचाया और कई जगह बड़े भूस्खलन हुए। अब बचाव और मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी है ताकि फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स