अखिलेश यादव का 'INDIA' गठबंधन से मोह भंग? अखिलेश यादव के बयान दे रहें हैं इशारा।

अखिलेश यादव का 'INDIA' गठबंधन से मोह भंग? अखिलेश यादव के बयान दे रहें हैं इशारा। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों इंडिया गठबंधन को लेकर असंमज में नज़र आ रहे हैं। 
 
 लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं लेकिन अब तक 'इंडिया' गठबंधन की पूरी तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई है. यूपी में भी इसे लेकर कई तरह का असमंजस बना हुआ है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद इस तरह के क़यास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या अब उनका इंडिया गठबंधन से मोह भंग हो रहा है।  

दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज़मगढ़ दौरे पर पहुंचे थे,  जहां उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की और दावा किया कि चुनाव में पीडीए का फ़ॉर्मूला ही एनडीए को हरा सकता है   इस दौरान उन्होंने एक बार भी इंडिया गठबंधन का ज़िक्र नहीं किया और न ही उसके बारे में कोई राय रखी, लेकिन ये ज़रूर साफ़ कर दिया कि वो पीडीए के जरिए ही बीजेपी का मुक़ाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। 

अखिलेश यादव के इंडिया गठबंधन से मोहभंग?

अखिलेश यादव ने कहा कि, "पीडीए ही एनडीए का मुकाबला करेगा और जो भाजपा ने पिछले वादे किए हैं कि किसानों की आय दोगुनी होना, युवाओं के लिए रोजगार मिलना, आज कम से कम इन्हें बताना चाहिए कि इन्होंने इतने लोगों को नौकरी दी है. इतने लोगों को रोज़गार मिल गया है. सामाजिक न्याय बिना जातीय जनगणना के संभव नहीं है. कुछ लोग सबकुछ पा रहे हैं. आज वाइस चांसलर की नियुक्ति में किन्हें मौका मिल रहा है, कौन है वो लोग जो वाइस चांसलर नियुक्त कर रहे हैं. सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स