देश में कोरोना का नया उछाल: एक्टिव केस 4000 के करीब, 22 मई के मुकाबले 13 गुना बढ़े केस। 

कोविड-19 एक बार फिर देश में चिंता बढ़ा रहा है। भारत में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3961 हो गई है, जो यह संकेत देती है कि वायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 203 नए मामले दर्ज हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है , जिससे संक्रमण की गंभीरता को लेकर एक बार फिर अलर्ट बढ़ गया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 47 नए केस मिले हैं, जिससे राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 483 हो चुकी है। केरल, जहां पहले भी कोविड का प्रकोप अधिक देखा गया था, वहां1435 एक्टिव मामले हैं, जो किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 44, महाराष्ट्र में 21, कर्नाटक में 15 और गुजरात में 18 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून सीजन में संक्रमण और तेजी से फैल सकता है, इसलिए भीड़भाड़ से बचना, मास्क पहनना और हाथ धोना जरूरी है। साथ ही सरकार ने हॉस्पिटल्स और हेल्थ सेंटर्स को फिर से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। कोविड वैक्सीनेशन को भी फिर से रिवाइव करने की चर्चा हो रही है।

भारत में कोरोना के मामले अचानक तेज़ी से बढ़ गए हैं। 22 मई 2025 को देश में सिर्फ 257 एक्टिव केस थे, लेकिन अब ये संख्या बढ़कर करीब 4000 हो गई है। मतलब, 10 दिनों में केसों में करीब 1300% का उछाल आया है। सबसे ज़्यादा केस केरल में हैं (1435), उसके बाद महाराष्ट्र (506) और फिर दिल्ली (483) में हैं। ये आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स