देशभर में मौसम का कहर: IMD ने जारी किए ऑरेंज और येलो अलर्ट, 3 जून से देश के कई हिस्सों में बारिश-तूफान का प्रकोप। 

देश के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं। अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। NDRF, सेना और पुलिस अलर्ट पर हैं। दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान के झुंझुनूं में मूसलाधार बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गए, गाड़ियाँ डूब गईं और घरों में पानी घुस गया। 5 जून तक जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर जैसे क्षेत्रों में मौसम के बदले मिज़ाज की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ मौसम केंद्र ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रमुख प्रभावित ज़िलों में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, मुजफ्फरनगर समेत कई शहर शामिल हैं। उत्तराखंड में भी मानसून से पहले ही तेज बारिश हो रही है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत 9 जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बादल और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। झारखंड में मौसम अस्थिर है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बार मॉनसून के 10 जून के बाद झारखंड पहुंचने की उम्मीद है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स