‘रामायण’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले है मोहित रैना, रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर करेंगे अब धमाल।
बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। टीवी और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता मोहित रैना, जो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं, अब इसी किरदार में रामायण में भी नज़र आएंगे। उनकी दमदार अभिनय क्षमता और शिव के रूप में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए दर्शक उन्हें एक बार फिर इस अवतार में देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। रामायण दो भागों में रिलीज़ की जाएगी और इसकी शूटिंग तेज़ी से जारी है। फिल्म में हिंदी से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है। मोहित रैना की एंट्री से फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है।
रामायण की स्टारकास्ट: पौराणिक गाथा में दिखेंगे ये सितारे
निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार और विविध है।यहाँ देखिए कौन-सा कलाकार किस भूमिका में नज़र आएगा:
रणबीर कपूर – भगवान राम
साई पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
सनी देओल – हनुमान
रवि दुबे – लक्ष्मण
कुणाल कपूर – भगवान इंद्र
लारा दत्ता – रानी कैकयी
शीबा चड्ढा – मंथरा
अरुण गोविल – राजा दशरथ
काजल अग्रवाल – मंदोदरी
मोहित रैना – भगवान शिव (नवीन एंट्री)
रामायण की रिलीज़ डेट और निर्माण विवरण नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग: अगले साल दीवाली 2026 पर रिलीज़ होगा।दूसरा भाग: दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। इस भव्य पौराणिक फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि अभिनेता यश, जो फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और भव्यता को देखते हुए इसे भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
















































































Leave Your Message