'बबीता जी' के बिना अधूरा होगा तारक मेहता? मुनमुन दत्ता के बिग बॉस में जाने की खबरों से फैंस हुए हैरान!
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को कौन नहीं जानता! वह पिछले 17 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। इस रोल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है। उनके डायलॉग्स और अंदाज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता ये शो छोड़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि मुनमुन को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। अगर वह इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर का एक बड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, अभी तक मुनमुन या शो की टीम की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर वह ‘बिग बॉस’ में जाती हैं, तो क्या ‘तारक मेहता...’ में उनका रोल खत्म हो जाएगा? मुनमुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उनके फैंस चाहते हैं कि वह दोनों शो में नजर आएं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक मुनमुन या शो मेकर्स की तरफ से कोई पक्की जानकारी नहीं आई है। पहले भी उन्हें बिग बॉस ऑफर हुआ था, लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था। मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में चैलेंजर के तौर पर कुछ दिन नजर आई थीं और उन्होंने कहा था कि वो शो की फैन हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इस बार वो शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी या नहीं। खबरों के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए शरद मल्होत्रा, शशांक व्यास, डेजी शाह और खुशी दुबे जैसे टीवी स्टार्स को भी अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे। शो जुलाई में शुरू हो सकता है।
















































































Leave Your Message