एयरपोर्ट से चिन्नास्वामी तक दिखा जीत का जुनून, डिप्टी CM ने विराट का किया भव्य स्वागत।
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों फैंस जुटे हुए थे। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम RCB और खास तौर पर विराट कोहली की एक झलक पाने को बेताब था। जैसे ही RCB की टीम एयरपोर्ट पहुंची, लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। "RCB! RCB!" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस मौके पर डिप्टी मुख्यमंत्री खुद एयरपोर्ट पहुंचे और विराट कोहली का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां का माहौल किसी त्योहार जैसा लग रहा था — फैंस के चेहरों पर खुशी, जोश और गर्व साफ नजर आ रहा था।
बेंगलुरु के लोग अपनी टीम के साथ पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हर किसी की नजर विराट कोहली और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर टिकी है। सभी उन्हें एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। फैंस को आज शाम होने वाले जश्न का बेसब्री से इंतजार है। इसी वजह से भारी संख्या में आरसीबी समर्थक चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच रहे हैं, जहां विनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। स्टेडियम के बाहर माहौल बेहद जोशभरा है और चारों ओर "RCB! RCB!" के नारे गूंज रहे हैं।
















































































Leave Your Message