भारत में कोरोना के मामलों में फिर से आई तेजी, एक्टिव केस हुए 5,000 के पार।
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 5,000 से ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में कुल 5,364 सक्रिय केस हैं। पिछले 24 घंटों में 498 नए मामले सामने आए हैं और चार नई मौतें दर्ज की गई हैं। केरल इस समय सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 192 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 592 तक पहुंच गई है। हालांकि गुरुवार के बाद से किसी नई मौत की सूचना नहीं है, लेकिन जनवरी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने संभावित लहर को देखते हुए मॉक ड्रिल और तैयारी की समीक्षा शुरू कर दी है। सभी राज्य सरकारों को अलर्ट रहने, अस्पतालों की तैयारियों की जांच करने और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और नियमित जांच पर फिर से ज़ोर दिया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज़्यादा 192 नए केस मिले हैं, जबकि गुजरात में 107, महाराष्ट्र में 114, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 592 हो गई है। 1 जनवरी से अब तक यहां 7 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, गुरुवार से कोई नई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। महाराष्ट्र में इस साल अब तक 1,276 केस सामने आ चुके हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
















































































Leave Your Message