बिग बॉस 19: विवादों से घिरी ममता कुलकर्णी की हो सकती है जबरदस्त एंट्री, शो में दिखेगा असली ट्विस्ट!

'बिग बॉस 19' को लेकर इस बार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। लोग शो के हर अपडेट को लेकर काफी उत्साहित हैं और फैन पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट्स और कई लीक पोस्ट्स के जरिए शो को लेकर बज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार शो की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हैं 90 के दशक की फेमस और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जिन्हें रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। ममता का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ा रहा है, जैसे कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और ड्रग्स केस। इतना ही नहीं, फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने साध्वी बनने का रास्ता अपनाया था, जिससे उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। अब अगर वह 'बिग बॉस' जैसे ग्लैमरस और विवादित शो का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों के लिए यह बड़ा सरप्राइज होगा।

इस सीजन को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे, जो अपने दबंग अंदाज और बेबाक होस्टिंग स्टाइल के लिए फेमस हैं। इस बार शो में कई और चर्चित चेहरे दिखाई दे सकते हैं जिनमें मुनमुन दत्ता, राम कपूर और गौतमी कपूर, डेज़ी शाह, शशांक व्यास, खुशी दुबे, शरद मल्होत्रा और मून बनर्जी जैसे नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ जुलाई महीने में टेलीकास्ट होने वाला है। यानी फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि इस बार शो में पहले से भी ज्यादा ड्रामा, एंटरटेनमेंट और ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स