हाउसफुल 5’ की जबरदस्त ओपनिंग: तीन दिनों में 87 करोड़ की कमाई के साथ 2025 की बनी बड़ी हिट फिल्म। 

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5 ने इस शुक्रवार को दो वर्जन (हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी) के साथ सिनेमाघरों में जोरदार एंट्री की। ड्यूल क्लाइमैक्स वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे इसकी ओपनिंग शानदार रही। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ (29.17% की ग्रोथ) और तीसरे दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह हाउसफुल 5 ने वीकेंड पर कुल 87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार का करियर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन इस साल उनकी फिल्मों को थोड़ा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलना शुरू हुआ है। स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा, मगर वे बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाईं। वहीं हाउसफुल 5 अक्षय के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। फिल्म के मजेदार कॉमेडी, मल्टीस्टार कास्ट और डबल क्लाइमैक्स की वजह से दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो हाउसफुल 5 जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म ने न सिर्फ अक्षय के लिए एक बड़ी वापसी का रास्ता खोला है, बल्कि मेकर्स के लिए भी यह एक फायदे का सौदा साबित हो रही है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस कमाई के साथ हाउसफुल 5 साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसने सिकंदर, रेड 2, स्काई फोर्स, जाट, केसरी चैप्टर 2, भूल चूक माफ, गेम चेंजर (हिंदी), देवा और सनम तेरी कसम (री-रिलीज) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल केवल छावा (121 करोड़) इससे आगे है। फिल्म की तेजी से बढ़ती कमाई देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स