इंदौर के पति की हत्या का सनसनीखेज मामला: मेघालय के चेरापूंजी में हनीमून के दौरान पत्नी ने किराए पर लिए तीन हत्यारों से गहरी खाई में धकेलकर कराया मौत का जाल। 

ये कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि हकीकत है। एक ऐसी सच्चाई जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी के कुछ ही समय बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय के मशहूर पर्यटन स्थल चेरापूंजी गए थे। 22–23 मई के आसपास दोनों लापता हो गए। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हिला कर रख दिया। राजा का शव एक गहरी खाई में पाया गया, और शुरुआती जांच में यह महज़ एक हादसा प्रतीत हुआ। लेकिन जैसे-जैसे मेघालय पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, मामला पूरी तरह से हत्या का निकला, और सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस हत्या की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने पति राजा को रास्ते से हटाने के लिए मध्य प्रदेश से तीन लोगों को किराए पर हायर किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से चेरापूंजी में राजा को गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला। हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और करीब 17 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही। लेकिन 8 जून की रात वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित ‘काशी ढाबा’ पर देखी गई। ढाबे के मालिक साहिल यादव ने उसे पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोनम ने ढाबे पर आकर वहां के मालिक से मोबाइल फोन मांगा और अपने भाई से संपर्क किया। 

पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर महिला वन स्टॉप सेंटर में शरण दी। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोनम के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोनम निर्दोष है और खुद गाजीपुर पहुंची थी ताकि कानूनी मदद ले सके। उन्होंने इस केस की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है और आरोप लगाया कि मेघालय पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी रची है। वहीं दूसरी ओर, मेघालय पुलिस ने इस केस में कुल चार आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अब भी फरार है। पुलिस अब सोनम को विधिक कार्यवाही के लिए मेघालय लेकर जाएगी, जहां कोर्ट में उसकी पेशी होगी और आगे की जांच होगी। यह केस ना सिर्फ एक दर्दनाक हत्या की कहानी है, बल्कि रिश्तों में छिपी कड़वाहट, धोखा और लालच का एक खतरनाक उदाहरण भी बन चुका है। अब यह देखना होगा कि कानून के दायरे में सोनम और उसके साथियों को क्या सज़ा मिलती है और राजा रघुवंशी को कब इंसाफ मिलता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स